Ganesh Ji
Ganesh Ji

गणपति बप्पा भजन

✦ मौलिक भजन — Sundari Bhajans द्वारा रचित (मूल रचना, स्वतंत्र प्रकाशन)

गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया,

पहला तिलक लगाएं तुमको, विघ्नहर्ता मोरया।

मोदक का भोग लगाऊं, दूर्वा चढ़ाऊं तोरे द्वार,

रिद्धि सिद्धि के दाता गणपति, करदो बेड़ा पार।

लंबोदर गजानन प्यारे, चूहे की हो सवारी,

हर शुभ काम से पहले तुमको, स्मरण करे दुनिया सारी।

जय गणेश जय गणेश देवा, हर घर में हो वास,

गणपति बप्पा मोरया बोलो, पूरी करो हर आस।